मध्य प्रदेश: 12 साल से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को पहले लगेगा टीका

Updated : Jun 04, 2021 22:29
|
Editorji News Desk

कहा जा रहा है कि कोरोना संक्रमण (corona virus) की तीसरी लहर में बच्चों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार ने एक अहम फैसला लिया है. मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने उन माता-पिता को वैक्सीनेशन (vaccination) में प्राथमिकता देने का फैसला लिया है, जिनके बच्चों की उम्र 12 साल से कम है. सीएम ने कोरोना वायरस की तीसरी लहर (Third wave) की आशंका जताते हुए कहा कि अब सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ने की बात कही जा रही है. इसके लिए सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के प्रयास कर रही है. CM ने कहा कि माता-पिता वैक्सीनेट होंगे, तो बच्चों का ख्याल रखेंगे.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को बताया कि पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाले छात्रों को भी वैक्सीन लगाने में प्राथमिकता दी जाएगी.

Madhya Pradeshcorona virusvaccinationshivraj shingh chauhan

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या