कोरोना काल में नया संकट: मध्यप्रदेश के 3000 जूनियर डॉक्टरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Updated : Jun 04, 2021 07:55
|
Editorji News Desk

कोरोना से बुरी तरह प्रभावित मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के सामने नया संकट खड़ा हो गया है. यहां के छह सरकारी मेडिकल कॉलेज(six government medical colleges) के करीब 3000 जूनियर डॉक्टरों(3000 junior doctors) ने सामूहिक इस्तीफा(mass resignation) दे दिया है. ये लोग अपनी मांगों को लेकर बीते 3 दिनों से हड़ताल पर थे. जिस पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को 24 घंटे में काम पर वापस लौटने और ऐसा ना करने की सूरत में सूबे की सरकार को उनपर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया था.
मध्य प्रदेश जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने बताया कि, कोर्ट के आदेश के कुछ देर बाद ही इन सभी डॉक्टरों ने गुरुवार को अपने-अपने मेडिकल कॉलेजों के डीन को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया. दरअसल, इन डॉक्टरों का कहना है कि, राज्य सरकार ने तीसरे वर्ष के जूनियर डॉक्टर्स के इनरोलमेंट रद्द कर दिए हैं, इसलिए अब हम परीक्षा में कैसे बैठेंगे. कोरोना के इस संकट काल में हमारे भविष्य पर भी संकट खड़ा हो गया है.

Madhya PradeshShivraj government

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या