मध्य प्रदेश के विदिशा (Vidisha) में भीड़ कुएं में गिरी एक बच्ची को बचाने के चक्कर में जुटी भी हादसे का शिकार हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक कुएं भी बाउंड्री टूटने से 30 से अधिक लोग कुएं में जा गिरे. ANI के मुताबिक हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 19 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. अभी भी कई लोग लापता हैं.
मौके पर मौजूद MP के स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग (Vishvas Sarang) ने बताया कि यहां जमीन धंसने का खतरा है, ऐसा बार-बार हो रहा है. ऑपरेशन खत्म होने तक सटीक आंकड़े कहना मुश्किल होगा. मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी काम में जुटी हुई हैं.
बता दें कि गुरुवार रात को विदिशा के गांव गंजबासौदा के एक कुएं में एक बच्ची के गिरने की खबर मिलने के बाद गांव के लोग मौके पर जुट गए. इसी दौरान कुएं की बाउंड्री पर दबाव बढ़ा और वो टूट गया. जिससे कई लोग उसमें जा गिरे.
इस हादसे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh) ने दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये और घायलों के 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की बात कही है. इसके साथ ही पीड़ितों को हरसंभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने को भी कहा है.