रविवार रात को लखनऊ के एक बार में जमकर मारपीट हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में नजर आ रहे सभी लोग नशे में धुत्त थे. मामला लड़की से छेड़खानी का बताया जा रहा है जिसे लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए. तभी मौके पर मौजूद एक शख्स ने वीडियो बना ली. स्थानीय पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और बार को सील कर दिया गया है.