उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को पहली ही नज़र में दिल दे बैठे थे डो एमहॉफ

Updated : Feb 06, 2021 12:32
|
Editorji News Desk

कमला हैरिस सार्वजनिक जीवन में सफल होने के साथ प्यार के मामले में भी काफी लकी रही हैं. कमला हैरिस के पति डो एमहॉफ पेशे से वकील हैं और अब अमेरिका के सेकेंड जेंटलमैन बन चुके हैं.एमहॉफ पहले से शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी फिल्म प्रोड्यूसर कर्सटिन थीं. शादी के 16 साल बाद एमहॉफ और, कर्सटिन का तलाक हो गया था. इसके बाद एमहॉफ की मुलाकात कमला हैरिस से हुई और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. साल 2013 में हैरिस और एमहॉफ एक ब्लाइंड डेट पर मिले थे. ये ब्लाइंड डेट हैरिस और एमहॉफ की एक कॉमन फ्रेंड ने अरेंज कराई थी. अमेरिकन टीवी CBS को दिए गए एक इंटरव्यू में हैरिस ने खुलासा किया था कि पहली डेट पर जाने से पहले उन्होंने एमहॉफ के बारे में जानने के लिए गूगल किया था. ब्लाइंड डेट के एक साल बाद ही 2014 में एमहॉफ ने बहुत साधारण तरीके से हैरिस को प्रपोज कर दिया. इसके बाद, जल्द ही दोनों ने शादी कर ली. एमहॉफ ने निजी जीवन से लेकर राजनीतिक मामलों के उतार-चढ़ाव में भी हमेशा हैरिस का साथ दिया है. 2019 में जब हैरिस ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति पद चुनाव से अपना नाम वापस लिया था तब भी एमहॉफ ने हैरिस का पूरा साथ दिया.

HusbandRelationshiplove storyKamala Harris

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी