कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस चीफ एच डी कुमारस्वामी ने अपने पूर्व सहयोगी कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस से हाथ मिलाकर और गठबंधन सरकार बनाकर पार्टी ने राज्य की जनता के बीच बनाया गया 12 साल का भरोसा खो दिया. उन्होंने कांग्रेस नेता सिद्धारमैया पर षड़यंत्र का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने भी उन्हें इतना बड़ा 'धोखा' नहीं दिया और वो कांग्रेस के जाल मे फंस गए. बता दें कि साल 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाई थी और कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाया गया था.