PNB घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी नीरव मोदी (Nirav Modi) को बड़ा झटका लगा है. ब्रिटिश हाईकोर्ट (British High court) ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की भारत प्रत्यर्पण (extradition) के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है. ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल (Priti Patel) ने 15 अप्रैल 2021 को 13 हजार करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी में हीरा कारोबारी को भारत प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया था. माना जा रहा है कि अब नीरव मोदी की भारत वापसी का रास्ता साफ हो सकता है.
बता दें 25 फरवरी को ब्रिटेन की एक अदालत ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के पक्ष में फैसला सुनाया था. इसके बाद नीरव मोदी ने वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत के उस आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर किया था.