लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मिले कोरोना संक्रमित, दिल्ली AIIMS में कराए गए हैं भर्ती

Updated : Mar 21, 2021 20:03
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना एक बार फिर से कहर बरपाने लगा है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला (Om Birla) को भी इसने अपनी चपेट में ले लिया है. ओम बिड़ला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Positive) आई है और दिल्ली AIIMS ने इसकी पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक लोकसभा स्‍पीकर ओम बिड़ला की सेहत कुछ समय से खराब थी. जब 19 मार्च को उनका कोरोना टेस्‍ट कराया गया तो उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई. रिपोर्ट आने के बाद उन्‍हें 20 मार्च को एम्‍स में भर्ती कराया गया. एम्स अस्पताल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उनका इलाज एम्स कोविड सेंटर में चल रहा है, और उनकी हालत फिलहाल ठीक है. बिड़ला राजस्थान की कोटा सीट से लोकसभा सांसद हैं. 

corona symptomsCovid +veLok SabaOm BirlaAIIMS

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?