कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मध्य प्रदेश में 15 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है. गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की. 'किल कोरोना-2 अभियान' की शुरुआत करते हुए CM शिवराज ने कहा कि विवाह, शादी अभी न करें. विवाह कोरोना संक्रमण के सुपर स्प्रेडर हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य में कोरोना पाबंदियों को बिना किसी ढिलाई के लागू करने के लिए निर्देशित किया है. CM का कहना है कि राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है. अगर लापरवाही नहीं की गई तो कोरोना पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया जाएगा.