केंद्र सरकार के पास किए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन की अगुवाई कर रहे राकेश टिकैत ने विरोध प्रदर्शनों के जारी रहने की बात कही है. अपने एक ट्वीट में टिकैत ने लिखा कि बचा हुआ देश बेचने के लिए पुनः लॉकडाउन की तैयारी है. आंदोलन लॉकडाउन से समाप्त नही होगा. चाहे कोरोना आए या इससे भी बड़ा कुछ और आए. एक अन्य ट्वीट में टिकैत ने लिखा कि देश का जवान बार्डर पर टैंकों से, किसान ट्रैक्टर से और युवा ट्विटर से लड़ाई लड़ेंगे. यानी ट्रिपल टी का इस्तेमाल करना होगा. टिकैत ने दावा किया कि कृषि कानून से पहले देश में बड़े-बड़े गोदाम बना दिए गए. देश में सरकार भले ही बीजेपी की हो लेकिन राज कंपनियां कर रही हैं.