हरियाणा में कुछ राहत के साथ लॉकडाउन (Haryana Lockdown) को 21 जून तक बढ़ाया गया है. हरियाणा सरकार ने दुकानों के लिए आड-ईवन सिस्टम खत्म कर दिया. यानी अब हर रोज सभी तरह की दुकानें (Shops and mall) खुल सकेंगी. वहीं राज्य में नाइट कर्फ्यू (night curfew) लागू रहेगा. राज्य में बाजार की दुकानें सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक खोली जा सकेंगी. इसके अलावा गली-मोहल्लों और अकेली बनी दुकानें, दूध, फल-सब्जी, किराना और मेडिकल स्टोर पहले की तरह ही खुलेंगे. शॉपिंग मॉल भी सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खोले जा सकेंगे. सामूहिक कार्यक्रम के लिए 50 लोगों की संख्या सीमित की गई है.
हरियाणा सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, खेल गतिविधियों (Sports activities) के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्टेडियम (stadium) को खोला जा सकेगा. दर्शकों की अनुमति नहीं होगी.