राजस्थान में कोरोना के केसों (Cases of Corona in Rajasthan) में मामूली कमी दर्ज हुई है...जिसके मद्देनजर गहलोत सरकार (Gehlot Government) ने राज्य में 8 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है. राज्य में 24 मई से 8 जून तक थ्री-टायर लॉकडाउन (Three-tire lockdown) लागू रहेगा. CM अशोक गहलोत ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से कुछ तकलीफें जरूर होती हैं, लेकिन कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए ये जरूरी है.
उन्होंने कहा कि राज्य में बाहर से आने वाले यात्रियों को 72 घंटे के अंदर करवाई गई आरटीपीसाआर निगेटिव जांच रिपोर्ट दिखानी होगी. अगर यात्री यह रिपोर्ट नहीं पेश कर पाता है तो उसे 15 दिनों के लिए क्वारंटीन रहना होगा.बता दें कि राजस्थान में रविवार को कोविड-19 के 6,521 नए मामले सामने आए हैं. इसी 24 घंटे में 16,520 लोग डिस्चार्ज हुए और 113 लोगों की मौत हुई है. राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 9,16,042 हो गई है. जबकि 1,12,218 एक्टिव केस हैं. इससे पहले प्रदेश में 10 मई से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन लागू था.