बिहार में लॉकडाउन खत्म, शाम 7 से सुबह 5 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू

Updated : Jun 08, 2021 15:19
|
Editorji News Desk

कोरोना केसों में कमी (Decrease in corona cases) आने के बाद दूसरे राज्यों की तरह अब बिहार भी अनलॉक (Bihar also unlocked) हो रहा है. खुद CM नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने ट्वीट कर राज्य में लॉकडाउन खत्म होने का ऐलान किया. अब बिहार में शाम 7 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. दुकानें शाम 5 बजे तक खुलेंगी लेकिन सरकारी दफ्तर शाम 4 बजे तक की खुलेंगे. आपको बताते हैं इस अनलॉक के दौरान कहां छूठ मिलेगी और कहां पाबंदी रहेगी
HEADER- बिहार का 'अनलॉक' प्लान
पूरे राज्य में लॉकडाउन खत्म, शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू
बाजार शाम 5 बजे तक खुलेंगे, सरकारी दफ्तर शाम 4 बजे होंगे बंद
सरकारी और गैर सरकारी शैक्षणिक संस्‍थान जुलाई तक बंद रहेंगे
सरकारी और निजी कार्यालयों में सिर्फ 50% कर्मचारी ही मौजूद रहेंगे
सभी जिलों में DM को हालात को देखते हुए सख्ती बरतने की छूट
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच बिहार करीब 35 दिनों तक लॉकडाउन में रहा. इस दौरान चार बार लॉकडाउन का विस्तार किया गया. कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने 5 मई से लॉकडाउन लगाया था. राज्य में सोमवार को 762 नए केस आए और 43 मरीजों की कोरोना से मौत हुई.

Nitish KumarLOCKDOWNUnlockBihar CM

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या