बिहार (Bihar) में रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) की लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) में चल रही चाचा और भतीजे की सियासी लड़ाई (LJP Split) अब खुलकर सामने आ गई है. बुधवार को चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसके लिए सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को जिम्मेदार बताया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह लड़ाई लंबी चलेगी और कानूनी तौर पर इसे लड़ा जाएगा. हालांकि पत्रकारों के बीजेपी (BJP) से मदद मांगने के सवाल पर चिराग ने कहा कि हनुमान को अगर राम से मदद मांगनी पड़े तो फिर हनुमान काहे के और राम काहे के. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग पासवान ने कहा था कि पीएम मोदी राम हैं और वह उनके हनुमान हैं.