दीवार पर स्पाइडर मैन की तरह उलटी चढ़ती इस छोटी सी लड़की ने सोशल मीडिया (Viral Video) पर सबको हैरान कर रखा है. यकीनन आप भी देखकर हैरान हो जाएंगे कि, कैसे ये छोटी सी बच्ची बिना सहारे के दीवार (Little girl climbing wall) के सबसे ऊपरी हिस्से तक पहुंच जाती है और छत छूकर बिना किसी परेशानी के वापस नीचे आ जाती है. इस बच्ची के चेहरे पर देखिए क्या कमाल का कांफिडेंस नजर आ रहा है.
मानों जैसे ये जोखिम भरा करतब इसके बाएं हाथ का कमाल हो. यही नहीं इस छोटी लड़की का बैलेंस भी काबिले-तारीफ है. वीडियो देखने के बाद कई लोग इस टेलेंटिड बच्ची को स्पाइडर गर्ल (Spider Girl) बुला रहे हैं तो कोई स्पाइडर मैन की डॉटर कह रहा है अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
ये भी पढ़ें: लगातार तीसरी बार चुनाव जीते जस्टिन ट्रूडो, लेकिन पूर्ण बहुमत से चूके