Facebook के 533 मिलियन यूजर्स डेटा लीक मामले अभी लोग उबरे भी नहीं थे कि एक और बड़ा डेटा लीक मामला फिर से सामने आया है. इस बार Linkedin से डेटा लीक हुआ है. CyberNews की एक रिपोर्ट के अनुसार, लिंक्डइन के 500 मिलियन यूजर्स का अहम डेटा डार्कवेब पर देखा गया है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि लीक हुई जानकारी में Linkedin आईडी, पूरा नाम, ईमेल एड्रेस, फोन नंबर, जेंडर, Linkedin प्रोफाइल के लिंक, अन्य सोशल मीडिया प्रोफाइल के लिंक, प्रोफेशनल टाइटल और अन्य काम से संबंधित डेटा शामिल हैं. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हैकर्स अपडेटेड LinkedIn प्रोफाइल को बेच रहे हैं या नहीं. उधर कंपनी ने भी डेटा लीक की बात स्वीकारी है.