Neha Kakkar को आज कौन नहीं जानता और अगर इस तस्वीर को देख कर आप सोच में नहीं पड़ रहे तो यकीन मानिए आप नेहा के एकदम जबर फैन हैं. जी हां, ये नेहा का ही नया अंदाज है जिसने कई लोगों को गफलत में डाल दिया. लेकिन अपने इस अंदाज के कारण नेहा सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो गईं.
जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें नेहा पिंक क्रॉप टॉप और ग्रीन शॉर्ट में नजर आ रही हैं. साथ ही उन्होंने बालों को सफेद कलर किया हुआ है और सिर पर एक स्कार्फ बांधा हुआ है. इस फोटो को देख लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. जहां कुछ लोगों ने उनकी तुलना अमेरिकन रैपर कार्डी बी से करते हुए उन्हें सस्ती कार्डी बताया तो कुछ ने पूछा कि क्या आप रणवीर सिंह से मिल कर आ रही हैं. लोग जो भी कहें लेकिन नेहा का ये अंदाज भी उनके हर गाने की तरह हिट ही साबित हुआ है.
ये भी पढ़ें| Cadbury की नई एड में दिखा 'नए भारत की नई सोच' का मिठास भरा स्वाद, जानिए ये विज्ञापन क्यों है खास