GST Free: लस्सी, छाछ के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, नहीं देना होगा इनपर कोई GST

Updated : Aug 25, 2021 14:30
|
Editorji News Desk

अगर आप लस्सी या छाछ (buttermilk) पीने के शौकीन हैं तो ये काम की खबर आपके लिए ही है, और वो ये हैं कि आपको फ्लेवर्ड मिल्क की तरह इन चीजों पर 12% GST नहीं देना होगा. जीएसटी अथॉरिटी फॉर एडवांस रूलिंग्स (AAR-गुजरात) ने एक मामले की सुनवाई के दौरान माना है कि लस्सी-छाछ GST फ्री है क्योंकि इसके वर्गीकरण कोड अलग तरह से व्यवहार करते हैं.

दरअसल, एक लस्सी निर्माता और आपूर्तिकर्ता ने इसपर लागू जीएसटी दर को लेकर AAR-गुजरात से संपर्क किया था, जिसके बाद ये फैसला लिया गया. इससे पहले AAR-गुजरात ने ही माना था कि फ्लेवर्ड दूध (flavored milk) पर 12% की जीएसटी दर लागू होगी . इससे बाबत AAR-बेंच का कहना है कि बनाकर बेची जा रही लस्सी की मुख्य सामग्री दही, पानी और मसाले हैं, जबकि फ्लेवर्ड मिल्क में एडेड फ्लेवर और दूसरी चीजें शामिल थी. हालांकि, लस्सी और फ्लेवर्ड दूध दोनों ही डेयरी बेस़्ड प्रोडक्ट हैं लेकिन वर्गीकरण कोड उनके साथ अलग तरह से व्यवहार करते हैं.

ये भी पढ़ें:जब Bill Gates हुए ठगी का शिकार, पाकिस्तानी शख्स के हाथों 7 अरब रुपये की लगी चपत
बिज़नेस

buttermilkCurdGST

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study