विजय देवरकोंडा की आने वाली फिल्म 'Liger ' की पहली झलक सामने आ गई है. पोस्टर में विजय आगे हैं और बैकग्राउंड में आधे टाइगर और आधे शेर की तस्वीर का बना हुआ चेहरा दिख रहा है. फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी ये कंफर्म किया की ये फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज़ होगी. जिन पांच भाषाओं में ये फिल्म रिलीज़ होगी उनमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम शामिल हैं. पुरी जगंनाध के डायरेक्शन में बन रही फिल्म की फीमेल लीड बॉलीवुड की स्टार किड अन्नया पांडे होंगी.