लेक्मे फैशन वीक 2021 में हर दिन एक से बढ़कर एक कलेक्शन देखने को मिला. वहीं बीती रात मनीष मल्होत्रा ने अपना फैशन कलेक्शन नूरानीयत पेश किया, जहां कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन ने अपने अंदाज से सभी का दिल जीत लिया. तस्वीरों में आप देख सकते हैं इस दौरान कियारा बैकलेस टॉप वाला सिल्वर ऑउटफिट पहने नज़र आयीं. इस लुक में कियारा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं. तो वहीं उनकी आने वाली फिल्म भूलभुलैया 2 के को - स्टार कार्तिक आर्यन ब्लैक कलर के इंडो वेस्टर्न आउटफिट में नज़र आये. टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी इस फैशन शो में काफी लाइमलाइट बटोरी. वो इस कलेक्शन का पेस्टल लहंगा पहने हुए काफी खूबसूरत नज़र आ रहीं थीं.