कोरोना वैक्सीन की डोज में कम अंतर डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ ज्यादा प्रभावी: द लैंसेट

Updated : Jun 05, 2021 07:18
|
Editorji News Desk

भारत में कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine in india) के दो डोज़ के बीच अंतर को बढ़ाया गया है लेकिन प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल 'द लैंसेट' (Medical Journal 'The Lancet') में छपी नई रिसर्च रिपोर्ट में इस पर सवाल उठाए गए हैं. ये रिसर्च रिपोर्ट भारत में पाए गए डेल्टा वैरिएंट (Delta variant) की बात करती है. जिसके मुताबिक वैक्सीन की डोज में अगर कम अंतर होता है तो यह डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ ज्यादा प्रभावी होगा. अध्ययन में कहा गया है कि डेल्टा वैरिएंट के प्रति एंटीबॉडी प्रतिक्रिया उन लोगों में और भी कम है, जिन्हें सिर्फ एक खुराक मिली है.
'द लैंसेट' ने अपनी रिपोर्ट में ब्रिटेन में हुए शोध का हवाला दिया है. इस संबंध में सीनियर क्लिनिकल रिसर्च फेलो एमा वॉल कहती हैं कि हमारी कोशिश अधिक से अधिक लोगों को अस्पताल से बाहर रखना है. हमारे नतीजे बताते हैं कि ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका है कि जल्दी से दूसरी खुराक दी जाए और उन लोगों को बूस्टर मुहैया कराया जाए, जिनकी इम्युनिटी इन नए वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा नहीं हो सकती है. ब्रिटेन में दो डोज़ के बीच अंतर कम करने के अच्छे नतीजे आए हैं.

Vaccine Double DoseDelta VariantLancet JournalVaccine Doses

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?