कुल्लू में घंटों सड़क पर लोगों संग दिखा तेंदुआ, Viral हुआ वीडियो

Updated : Jan 14, 2021 21:29
|
Editorji News Desk

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की तीर्थन घाटी में गुरुवार सुबह सड़क पर एक तेंदुआ भटक कर आ गया. कई घंटे तक तेंदुआ वहां लोगों के इर्द गिर्द रहा, लोगों के साथ खेलता भी दिखा. कमाल ये है कि इसने किसी पर हमला नहीं किया, हालांकि तेंदुआ बेहद हिंसक जानवर माना जाता है. इस दौरान तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई, जिससे सड़क पर जाम लग गया. लोगों ने भी आराम से तेंदुए के बेहद करीब जाकर तस्वीरें लीं और वीडियो बनाए. तेंदुआ किसी के हाथ पर लटका दिखा तो कोई उसे खाने को कुछ देता दिखा. माना जा रहा है कि पास के हिमालयन नेशनल पार्क से भटक कर ये तेंदुआ इधर आ गया होगा. तीर्थन घाटी की सड़कों पर अक्सर जंगली जानवर देखने को मिल जाते हैं, पर ऐसी तस्वीरें पहली बार ही सामने आई हैं. 

हिमाचल प्रदेशकुल्लूleopardतेंदुआKullu

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या