प्रेगनेंसी के दौरान पैरों की सूजन बेहद आम, सूजन कम करने के घरेलू नुस्खे

Updated : Mar 31, 2021 10:32
|
Editorji News Desk

प्रेग्नेंसी के दौरान हाथ-पैर और खासकर ऐंकल और पांव में सूजन होना सामान्य सी बात है. इस सूजन को मेडिकल टर्म में एडिमा (Edema) कहते हैं. गर्भावस्था (Pregnancy) के दौरान शरीर को कई तरह के बदलाव से गुजरना पड़ता है. इस समय ज्यादातर महिलाओं के पैरों में सूजन (Leg Swelling) आ जाती है. इसका सबसे बड़ा कारण है कारण है शरीर में पानी की कमी.

आइये जानते हैं कि आपको इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए-

1. प्रेगनेंसी के अधिक नमक खाने वालों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है. अगर आपके पैरों में सूजन है तो आपको नमक का सेवन कम से कम करना है. इससे आपकी सूजन कम हो सकती है. दरअसल, नमक शरीर में मौजूद एक्सट्रा पानी को रोक कर रखता है. ऐसे में जब शरीर में पहले से इतना सारा वॉटर रिटेंशन हो रखा है ऐसे में ज्यादा नमक खाने से वॉटर रिटेंशन और बढ़ेगा. इसीलिए खाने में ऊपर से एक्स्ट्रा सॉल्ट ना खाएं

2. ज्यादा देर तक खड़े या बैठे रहना भी सूजन का कारण बन सकता है. इसीलिए आपको ऐसे समय में घर में ही टहलना बेहद जरूरी है. ऐसा करने से आपके पैरो मे सूजन नहीं रहती है.

3. आपको इस दौरान दूध भी पीना है. इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलती है. इससे आपके पैरों की सूजन भी कम हो जाती है.

4. ऐसी चीजें खाइये जिसमें पोटैशियम ज्यादा हो. पोटैशियम शरीर में तरल पदार्थों को बैलेंस करने में मदद करता है. प्रेग्नेंसी में सूजन कम करने के लिए केला, आलू, पालक, बीन्स, दही, दालें और साल्मन फिश जैसी चीजें खाइये.

5. अगर आप चाय या कॉफी लवर हैं तो प्रेग्नेंसी के दौरान आपको अपनी इस आदत में बदलाव करने की जरूरत है. दरअसल, सोडियम की ही तरह कैफीन भी शरीर में तरल पदार्थों को रोक कर रखता है जिससे वॉटर रिटेंशन की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए कैफीन इनटेक कम से कम करें

6. पैरों की मसाज करवाने से भी आपको सूजन में राहत मिल सकती है। मसाज करने से एक जगह पर जो लिक्विड जमा हो जाता है उनमें सर्कुलेशन होता है जिससे सूजन कम करने में मदद मिलती है. आप चाहें तो पेपरमिंट या लैवेंडर के एसेंशियल ऑइल से पैरों की मसाज कर रिलैक्स फील कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: प्रेग्‍नेंसी में इन्हें खाने से हो सकती है सीने में जलन, बना लीजिए इनसे दूरी

pregnancyPregnancy Care Tips

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी