Kumbh Mela Haridwar: हरिद्वार में हुए कुंभ मेला (Kumbh Mela) के दौरान यहां आए श्रद्धालुओं की कोरोना जांच के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. स्वास्थ्य विभाग की शुरूआती जांच में सामने आया है कि एक प्राइवेट लैब ने लगभग 1 लाख फर्ज़ी कोरोना रिपोर्ट बनाई, पहले ये संख्या 4 लाख तक बताई जा रही थी.
- 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चले कुंभ के लिए कोरोना नेगटिव रिपोर्ट लाना था जरूरी
- 24 प्राइवेट लैब्स को दिया गया था टेस्टिंग का काम
- TOI के मुताबिक 1 एंटीजन किट से 700 सैंपल टेस्ट किए गए, जबकि ये सिर्फ 1 टेस्ट के लिए होता है
- 1 फोन नंबर पर 50 से ज्यादा लोगों को रजिस्टर किया गया
- हरिद्वार के 1 घर के पते पर 530 सैंपल लिए गए
- टेस्टिंग लैब ने जिन 200 सैंपल कलेक्ट करने वालों को काम पर रखा था, उनमें से कई छात्र निकले, जो कभी हरिद्वार गए ही नहीं
मतलब नाम, पता, फोन नंबर, आदमी सब फर्जी. इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब पंजाब के रहने वाले एक आदमी के पास कोरोना जांच का मेसेज आया, जबकि वो कुंभ में था ही नहीं. उसने ICMR को ईमेल लिखकर इसकी शिकायत की, तब जाकर जांच की गाड़ी आगे बढ़ी. अब फर्जी कोरोना रिपोर्ट देने वाली प्राइवेट लैब पर जांच बिठा दी गयी है, ये हरियाणा की एक प्राइवेट लैब बतायी जा रही है, हालांकि इसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है.