लालू यादव के वकील ने कहा- 9 अक्टूबर को उनकी जमानत पास हो जाएगी

Updated : Sep 11, 2020 17:45
|
Editorji News Desk

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं. इस बीच लालू प्रसाद यादव के वकील प्रभात कुमार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव मामले में अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी और उस दिन उनकी जमानत हो जो जाएगी. लालू के वकील ने दावा किया है कि अगली सुनवाई में लालू प्रसाद यादव की जमानत पास हो जाएगी, ऐसे में माना जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर आ सकते हैं. बता दें कि शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन इसपर सुनवाई नहीं हो सकी और कोर्ट ने इसे 9 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया.

आरजेडीलालू यादवJailLalu Yadav

Recommended For You