चारा घोटाला मामले में सजायाफता आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव तीन साल से जेल में हैं. लालू की जांच करने वाले डॉ. उमेश प्रसाद की रिपोर्ट के मुताबिक लालू प्रसाद यादव को 16 बीमारियों ने घेर रखा है. लालू यादव को किडनी की बीमारी ने सबसे ज्यादा परेशान कर रखा है और वो अब चौथे स्टेज में है. जिस कारण कभी भी लालू डायलिसिस पर जा सकते हैं. किडनी के अलावा लालू को डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग, किडनी की बीमारी, किडनी में स्टोन, तनाव, थैलीसीमिया, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, ब्रेन से सम्बंधित बीमारी, कमज़ोर इम्युनिटी, दाहिने कंधे की हड्डी में दिक्कत जैसी समस्याएं हैं.