Lalan Singh बने JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लगी मुहर

Updated : Jul 31, 2021 19:37
|
Editorji News Desk

जेडीयू (JDU President) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह( Lalan Singh) बनाए गए हैं. आरसीपी सिंह की जगह अब पार्टी ललन सिंह संभालेंगे. जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई. इस बैठक में नीतीश कुमार भी मौजूद थे, जहांआरसीपी सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया, जिसके बाद ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई.
कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के सभी सांसद और करीब दो दर्जन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए.जेडीयू के अध्यक्ष पद की रेस में राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा था, ललन सिंह को सीएम नीतीश का बेहद करीबी माना जाता है. दरअसल पिछले साल दिसंबर में ही पार्टी में अध्यक्ष की कुर्सी आरसीपी सिंह को मिली थी, लेकिन हाल ही में मोदी कैबिनेट में मंत्रीपद मिलने के बाद दूसरे अध्यक्ष की तलाश करनी पड़ी. राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को कर्पूरी ठाकुर का शिष्य माना जाता है. ललन उन लोगों में शुमार हैं जिनके साथ मिलकर नीतीश कुमार ने जेडीयू पार्टी का बीज बोया था. माना जाता है कि ललन सिंह ने नीतीश कुमार के लिए कई बार संकट मोचक की भूमिका निभाई है.

JDUJDU PresidentNitish KumarLalan Singh

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'