नए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह में मशहूर पॉप स्टार लेडी गागा और मशहूर सिंगर जेनिफर लोपेज ने परफॉर्म किया. वॉशिंगटन डीसी में आयोजित इस प्रोग्राम में लेडी गागा ने बेहद शानदार अंदाज में अमेरिका का राष्ट्रगान प्रस्तुत किया. इस बेहद खास समारोह में अमेरिकी राष्ट्रगान गाने का मौका मिलने पर गागा ने कहा कि वो बेहद सम्मानित महसूसकर रही हैं. आपको बता दें कि पॉप स्टार लेडी गागा ने जो बाइडेन के लिए चुनाव प्रचार भी किया था.
तो वहीं जेनिफ़र लोपेज़ ने अमेरिका के सबसे मशहूर लोक गीतों में से एक This Land Is Your Land गाया.