दिल्ली-NCR के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

Updated : Apr 22, 2021 18:36
|
Editorji News Desk

कोरोना की बढ़ती संख्या के बीच ऑक्सीजन की कमी की खबरें देशभर से आ रही हैं, मरीज से लेकर डॉक्टर सब परेशान हैं. गुरुवार को दिल्ली के सरोज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भी ऑक्सीजन की किल्लत हो गई, सुबह 10 बजे बताया गया कि अब अस्पताल के पास सिर्फ 1 घंटे का ऑक्सीजन बचा है. यहां 172 कोरोना मरीजों में से 64 को ऑक्सीजन की सख्त जरूरत है. वहीं दिल्ली के बड़े अस्पताल सर गंगाराम हॉस्पीटल और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भी बस कुछ ही घंटे का ऑक्सीजन स्टॉक बचा है. 

खबरों के मुताबिक दिल्ली से सटे नोएडा के कैलाश अस्पताल ने भी गुरुवार सुबह बताया कि अब उसके पास बस कुछ घंटे का ही ऑक्सीजन बचा है, अस्पताल ने नए मरीजों की भर्ती रोक दी है. वहीं, गाजियाबाद के भी अवंतिका अस्पताल और शांति गोपाल में ऑक्सीजन की कमी हो गई है. इन अस्पतालों में सैकड़ों की संख्या में मरीज भर्ती हैं, लेकिन हालात ठीक नहीं दिख रहे हैं.

DelhiNoidaCOVID-19Ghaziabadcorona virusNCR

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या