EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कोरोना महामारी की मुश्किल घड़ी में PF खाताधारकों का बहुत ख्याल रखा है. ये दावा श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री संतोष गंगवार की तरफ से किया गया है. गंगवार ने बताया कि EPFO ने कोरोना काल में 15 अक्टूबर 2020 तक 44 लाख लोगों को 11,500 करोड़ रुपए का भुगतान किया.
इसके अलावा संतोष गंगवार ने EPFO के दिल्ली वेस्ट कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों को भी सम्मानित किया है. गंगवार के मुताबिक EPFO के दिल्ली वेस्ट ऑफिस ने पिछले 175 दिनों के दौरान मिले कोविड आवेदनों का 100 फीसदी निपटान 24 घंटे में किया और 3.25 लाख EPFO अंशदाताओं को लगभग 750 करोड़ रुपये बांटे.