कुवैत के सुलायबिया शहर में दुनिया के सबसे बड़े टायर ग्रेवयार्ड (Kuwait Tyre Graveyard) में आग (Fire) लग गई है. यहां करीब 70 लाख टायर रखे गए हैं. आग लगने की वजह से यहां की हवा जहरीली (poisonous air) हो गई है. यहां से उठने वाले धुएं को अंतरिक्ष (space) से भी देखा जा सकता है. आग इतनी खतरनाक है कि इसे सैटेलाइट्स (satellite) के जरिए भी देखा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टायर डम्पयार्ड में आग 4 दिन से लगी हुई है. सुलायबिया के इस टायर के गोदाम को 'टायरों का सबसे बड़ा कब्रिस्तान' कहा जाता है. कहते हैं कि ये टायर कुवैत और दूसरे देशों के हैं. आग लगने के बाद अब ऐसे दहनशील पदार्थों को एक ऐसे देश में जमा करने पर सवाल उठ रहे हैं. इस वजह से तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है.
बता दें कुवैत में टायरों के इस तरह के डम्पयार्ड में 2019 में भी आग लगी थी, उस वक्त भी आग की लपटे और काला धुआं इतनी तेजी से निकल रहा था. उस वक्त भी लगी आग की तस्वीरें सैटेलाइट से देखी गई थीं.
यह भी पढ़ें: Afghan Taliban War: तालिबानी ठिकानों पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक, करीब 200 लड़ाके ढेर