भारत के पूर्व महान स्पिनर अनिल कुंबले ने टीम इंडिया के अपने पूर्व साथी वसीम जाफर का समर्थन किया है. जाफर पर उत्तराखंड क्रिकेट संघ ने धार्मिक भेदभाव का आरोप लगाया है, जिसपर जाफर ने कहा है कि उन्होंने एसोसिएशन के लोगों की नॉन डिजर्विंग खिलाड़ियों को सेलेक्ट करने की बात नहीं मानी. जाफर ने इस आरोप को बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. वहीं कुंबले ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- मैं आपके साथ हूं वसीम, आपने सही किया. दुर्भाग्यशाली हैं वे खिलाड़ी जिन्हें आपके मेंटर नहीं होने की कमी खलेगी. तो इरफान पठान ने ट्वीट कर लिखा कि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आपको यह समझाना पड़ा. बता दें कि उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन से मतभेद के चलते वसीम जाफर ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद संघ के सचिव ने जाफर पर धार्मिक भेदभाव का आरोप लगाया. वसीम जाफर भारत के लिए 32 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और फर्स्ट क्लास में भारत के टॉप बल्लेबाज रहे हैं.