करणी सेना (Karni Sena) के बाद अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ( Kshatriya body) ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पृथ्वीराज का नाम बदलने की मांग की है. संगठन के युवा विंग के प्रमुख शांतनु चौहान ने कहा, 'राष्ट्र और हिंदू धर्म की रक्षा करने वाले महान वीर योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी का अपमान भारत के प्रत्येक नागरिक का अपमान है. फिल्म का नाम 'पृथ्वीराज' रखा गया है...ऐसे महान राजा को उनके पूरे नाम से संबोधित नहीं करना निंदनीय और अपमानजनक है.
बता दें फिल्म निर्माता चंद्रप्रकाश द्विवेदी, जो अपनी टीवी सीरीज 'चाणक्य' के लिए जाने जाते हैं, ऐतिहासिक फिल्म 'पृथ्वीराज' बना रहे हैं जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. द्विवेदी का कहना है कि उन्होंने अपनी फिल्म की कहानी महाकाव्य 'पृथ्वीराज रासो' पर आधारित रखा है.