बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं जिसमें वो अलग-अलग किरदार निभाती नजर आएंगीं. इस बीच खबर ये भी है कि हॉलीवुड की मशहूर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'किल बिल' के हिंदी रीमेक में भी काम कर सकती हैं. रिपोर्ट्स की माने तो अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनने वाले 'किल बिल' के हिंदी अडैप्टेशन (Kill Bill Hindi Remake) में लीड रोल के लिए कृति सैनन (Kriti Sanon) से बात चल रही है.
इस रोल को ऑरिजनल फिल्म में उमा थरमन ने निभाया था. कृतिअगर इस रोल के लिए तैयार हो जाती हैं तो यह उनका पहला ऐक्शन से भरपूर रोल होगा और इसके लिए उन्हें काफी तैयारी भी करनी होगी. खबरों की माने तो इसकी शूटिंग अगले साल से शुरू होगी.
वर्क फ्रंट की बात करें कृति फिल्म 'मिमी', 'बच्चन पांडे', 'भेड़िया' और 'आदिपुरुष' में नजर आएंगी. कहा जा रहा है कि 'आदिपुरुष' की शूटिंग के बाद ही कृति 'किल बिल' के हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू करेंगी.