कृति सेनन(Kriti Sanon) और कार्तिक आर्यन(Kriti Sanon) की जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर नजर आ सकती है. मीडिया में खबरें हैं कि साउथ फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो'(Ala Vaikunthapurramuloo) के हिंदी रीमेक के लिए कृति सेनन और कार्तिक आर्यन की जोड़ी पर विचार हो रहा है.
हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार का ऑफिशियल ऐलान या जवाब सामने नहीं आया है. अगर सब सही रहा तो फिल्म को वरुण धवन(Varun Dhawn) के भाई रोहित धवन(Rohit Dhawan) बनाएंगे.
बता दें 'अला वैकुंठपुरमलो' में अल्लू अर्जुन के अपोसिट पूजा हेगड़े नजर आईं थीं