एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon)की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मिमी' (Mimi) का फर्स्ट मोशन पोस्टर आउट हो गया है. 'मिमी' मोशन पोस्टर (Mimi Motion Poster) में कृति को प्रेग्नेंसी बंप के साथ दिखाया गया है, और टैगलाइन में लिखा है, 'जैसा आप उम्मीद कर रहे हैं वैसा कुछ नहीं'.
कृति अपनी अपकमिंग फिल्म के पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखती हैं, 'इस जुलाई, सामान्य से असाधारण की उम्मीद करें'. 'मिमी' के नए पोस्टर को देखकर फैंस फिल्म को देखने के लिए बेताब हो गए हैं, लेकिन यह फिल्म जुलाई में कब और किस प्लैटफार्म पर रिलीज होगी इसकी घोषणा अभी बाकी है.