Mimi Trailer Out :बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म मिमी (Mimi) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म का ट्रेलर फैंस के साथ शेयर किया है.
2 मिनट 59 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी, कृति सेनन और साईं ताम्हनकर के एक कार में कहीं जाने से होती है. फिल्म में कृति एक डांसर के किरदार में नजर आएंगी. ट्रेलर में दिखाया गया है कि महल में एक विदेशी कपल रहने आते हैं उन्हें कृति बहुत पसंद आ जाती हैं और वह उनसे सेरोगेट मदर बनने के लिए कहते हैं. जिसके बदले में उन्हें 20 लाख रुपये देने का ऑफर दिया जाता है. पहले तो वह मना कर देती हैं लेकिन बाद में हां बोल देती है.
फिल्म में हंसी मजाक के बाद आता है कहानी में ट्विस्ट जो फिल्म को इमोशनल कर देता है. जब विदेशी कपल कहता है कि उन्हें बच्चा नहीं चाहिए. इसके बाद मिमी बच्चे को जन्म देती है या नहीं आगे क्या होता है ये देखने के लिए आपको फिल्म की रिलीज का इंतेजार करन होगा.
बता दें, लक्ष्मण उतेकर ने डायकेक्श में बनी फिल्म 'मिमी' 30 जुलाई को नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर रिलीज होगी.