बॉलिवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff ) सोशल मीडिय पर काफी एक्टिव रहते हैं. दोनों भाई-बहन अक्सर अपने तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. हाल ही में कृष्णा श्रॉफ ने एक तस्वीर के साथ कुछ वीडियोज़ अपने इंसटाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं. जिसमें एक तस्वीर में टाइगर श्रॉफ अपनी बहन कृष्णा के कंधे पर बैठे नजर आ रहे हैं. वीडियो में टाइगर को कंधे पर बिठाकर कृष्णा बड़ी मुश्किल से बैलंस करने की कोशिश करती दिख रही हैं और जोर से चिल्लाती हैं. एक और वीडियो में टाइगर पैरों से किक मारते नजर आ रहे हैं और कृष्णा खुद को बचाती दिख रही हैं. दोनों की ये तस्वीरें और वीडियो सुर्खियां बटोर रही हैं.