5 जनवरी को जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस की नकाबपोश लड़की की पहचान करते हुये उसे दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा कोमल शर्मा बताया था. पुलिस ने पूछताछ के लिए कोमल शर्मा को नोटिस भी भेजा था लेकिन वो जांच में सहयोग देने के लिए सामने नहीं आई. खबर है कि कोमल शर्मा ने राष्ट्रीय महिला आयोग को चिट्ठी लिखी है कि हिंसा के बाद जो वीडियो वायरल हुआ उसमें दिखने वाली नकाबपोश लड़की वो नहीं है. महिला आयोग ने पुलिस को इस मामले की पड़ताल करने को कहा है.