भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने हाल में अपेंडिक्स की सर्जरी कराई है. टीम के लिए खुशखबरी है कि वो अब पूरी तरह फिट हो गए हैं. केएल राहुल का चयन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (world test championship) के फाइनल और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए हुआ है और वो बुधवार को बेंगलुरु से मुंबई पहुंचेंगे.
IPL 2021 में पंजाब किंग्स की अगुआई करने वाले राहुल को पेट में तकलीफ की शिकायत के बाद टूर्नामेंट को बीच में ही छोड़ना पड़ा था. जिसके बाद टेस्ट रिपोर्ट में एपेंडिसाइटिस की परेशानी सामने आई, जिसे दूर करने के लिए सर्जरी की गई.