सुपर संडे के रोमांचक मुकाबले में कोलकाता (Kolkata Knight Riders) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 10 रनों से हराकर IPL 2021 सीजन का जीत से आगाज किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने नितीश राणा (NITISH RANA) के 80, राहुल त्रिपाठी के 53 और दिनेश कार्तिक के 22 रनों की बदौलत स्कोरबोर्ड पर 187 रन लगा दिए. हैदराबाद की तरफ से मोहम्मद नबी और राशिद खान ने 2-2 विकेट झटके.
टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद को रिद्धिमान साहा और डेविड वॉर्नर के रूप में शुरुआती झटके लगे. मनीष पांडे ने नाबाद 61 और जॉनी बेयरस्टो ने 55 रन बनाकर टीम को संभाला लेकिन उनकी पारी हार को टालने में नाकाफी साबित हुई. कोलकाता की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट झटके.