आखिरकार भगोड़े बिजनेसमैन विजय माल्या (Vijay Mallya) का मुंबई के विले पर्ले इलाके में स्थित किंगफिशर हाउस (Kingfisher House) बिक गया. ऋण वसूली न्यायाधिकरण ने इसे हैदराबाद के सैटर्न रियल्टर्स (Hyderabad Saturn Realtors) को 52.25 करोड़ रुपये में बेच दिया. बिक्री भाव अपने रिजर्व प्राइस 135 करोड़ रुपए का लगभग एक तिहाई है. किंगफिशर हाउस दिवालिया हो चुकी कंपनी किंगफिशर का हेडक्वार्टर (Headquarter) था. प्रॉपर्टी का एरिया 1,586 वर्ग मीटर है, जबकि प्लॉट 2,402 वर्ग मीटर का है. ऑफिस की बिल्डिंग में बेसमेंट, एक ग्राउंड फ्लोर, एक अपर ग्राउंड फ्लोर और एक अपर फ्लोर है.
बता दें घर की नीलामी के लिए आठवीं बार बोली नवंबर 2019 में लगाई गई थी लेकिन तब भी इसे कोई खरीदार नहीं मिला था. नौवें प्रयास में इसे 52.25 करोड़ रुपये में बेचा जा सका है.
यह भी पढ़ें: Godrej Industries के चेयरमैन पद से आदि गोदरेज का इस्तीफा, अब नादिर संभालेंगे कमान