किम जोंग उन की बहन ने बाइडेन को दी धमकी, कहा- कुछ ऐसा न करें कि रातों की नींद हराम हो जाए
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ( Kim Jong Un) की बहन और उनकी सलाहकार किम यो जोंग ( Kim Yo Jong) ने अमेरिका को चेतावनी दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) से किम की बहन यो ने कहा है कि ऐसा कुछ करने की जुर्रत न करें, जिससे कि उनकी रातों की नींद हराम हो जाए.
आपको बता दें कि अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकेन के जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे के बीच नार्थ कोरिया ने ये धमकी दी है. दरअसल न्यूक्लियर बम वाले उत्तर कोरिया और चीन के खिलाफ उनके विरोधी देशों को अमेरिका इन दिनों एकजुट कर रहा है.