Kho Gaye Hum Kahan teaser released:फरहान अख्तर ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपनी फिल्म 'खो गए हम कहां' (Kho Gaye Hum Kahan) की एलान किया था. अब फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है. जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. टीजर में सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव दिखाई दे रहे हैं.
एक मिनट के इस टीजर में आदर्श, अनन्या और सिद्धांत तीनों ही स्टार्स अलग अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही इसके बैकग्राउंड में बार बार देखो फिल्म का गाना खो गए हम कहां बज रहा है. फिल्म की खास झलक देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं. बता दें कि दोस्ती से भी हुई फिल्म 'खो गए हम कहां' 2023 में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें : 'Khufiya' फिल्म में नजर आएंगी तबू और अली फजल की जोड़ी, विशाल भारद्वाज करेंगे डायरेक्ट