साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रवि तेजा (Ravi Teja) की फिल्म 'खिलाड़ी' (Khiladi) का टीजर रिलीज हो गया है. टीजर की शुरुआत एक जेल से होती है. फिल्म का टीजर फुल सस्पेंस से भरा है. रवि तेजा का किरदार भी काफी ट्विस्टेड है. टीजर में कोई डायलॉग नहीं है. फिल्म का म्यूजिक आपको एंड तक बांधे रखेगा. हालांकि, टीजर के आखिर में रवि एक डायलॉग बोलते हैं, अगर आप अपने पागल इमोशन्स के साथ स्मार्टली खेलते हो तो आपको कोई नहीं रोक सकता. रमेश वर्मा की इस फिल्म में मीनाक्षी चौधरी और डिंपल हयाथी भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म 28 मई 2021 को रिलीज होगी.