Khel Ratna Award: राजीव गांधी नहीं अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा खेल रत्न अवॉर्ड

Updated : Aug 06, 2021 12:45
|
Editorji News Desk

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम द्वारा उम्दा प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्र सरकार ने देश के प्रतिष्ठित खेल अवॉर्ड 'राजीव गांधी खेल रत्न' (Rajiv Gandhi Khel Ratna Award) का नाम बदल दिया है. अब इस अवॉर्ड का नाम पूर्व दिग्गज हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद (Major Dhyanchand) के नाम पर रखा गया है.

इसकी घोषणा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है. पीएम मोदी ने कहा, ''देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए. लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है.''

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद मेडल जीता है. भारतीय पुरुष हॉकी टीम कांस्य पदक जीतने में सफल हुई है. तो वहीं महिला हॉकी टीम पहली बार हॉकी के सेमीफाइनल में पहुंची, हालांकि वो मेडल से चूक गई. 

यह भी पढ़ें: Tokyo Olympics: ब्रिटेन से लड़कर हारीं बेटियां...हॉकी में कांस्य का सपना टूटा

hockey indiaMajor Dhyan ChandOlympic

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video