हरियाणा विधान सभा ने गुरुवार को सार्वजनिक संपत्ति क्षति वसूली विधेयक पारित कर दिया गया. यानी अब प्रदेश में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों, इसमें तोड़ फोड़ करने वालों से वसूली की जाएगी. बिल को पेश किए जाने के दौरान कांग्रेस की तरफ से खासा हंगामा हुआ. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले कि सरकार ये कानून जल्दबाजी में बना रही है और इसके जरिए बेकसूर को भी फंसाया जा सकता है. हुड्डा और कांग्रेस के अन्य विधायकों ने मांग कि के मसौदे को विधानसभा की चयन समिति को भेजा जाए और विचार के बाद ही इसको पास किया जाए. लेकिन विपक्ष हंगामा करता रहा और सत्ता पक्ष की तरफ से इसे पास कर दिया गया.