साउथ के मशहूर एक्टर और 'केजीएफ: चैप्टर 1 के अभिनेता यश सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. और इस बार वजह उनका कोई एक्शन मूव नहीं बल्कि उनकी बेटी हैं. जी हां सोशल मीडिया पर यश की बेटी आयरा की अपने पापा को घूरती हुई एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. दरअसल पापा यश ने बेटी का जो हेयरकट कराया है उससे ये मासूम काफी खफा नजर आ रही हैं. यश ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर के साथ जो कैप्शन शेयर किया है वो बखूबी बिटिया की नारजगी को बयां कर रहा है. यश ने कैप्शन लिखा है, "आयरा: पापा मुझे मालूम है कि गर्मी आ गई है, लेकिन इतना तो पक्का है कि यह समर कट नहीं है."