कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को केरल पहुंचे. राहुल ने ईस्टर के मौके पर केरल में वायनाड के कलपेट्टा इलाके में स्थित जीवन ज्योति अनाथालय में बच्चों संग लंच किया. लंच के दौरान राहुल ने पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से कुछ बच्चों की फोन पर वीडियो कॉल के जरिए बात कराई. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया. जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केरल के दौरे पर हैं.