केरल में अब सब्जियों के लिए न्यूनतम मूल्य तय, ऐसा करने वाला पहला राज्य

Updated : Oct 27, 2020 22:31
|
Editorji News Desk

केरल सरकार ने सब्जियों के लिए न्यूनतम मूल्य तय कर किसानों को बड़ी राहत दी है. साथ ही ऐसा करने वाला पहला राज्य भी बन गया है. मंगलवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ये योजना 1 नवंबर से लागू होगी. विजयन बोले कि न्यूनतम मूल्य, उत्पादन लागत से 20% ज्यादा होगा. यहां तक कि अगर बाजार मूल्य इससे नीचे चला जाता है, तो भी किसानों से उनकी उपज को आधार मूल्य पर खरीदा जाएगा. उन्होंने कहा कि पहले चरण में सब्ज़ियों के 16 प्रकारों को शामिल किया गया है. सब्जियों की क्वालिटी के अनुसार आधार मूल्य तय किया जाएगा. सीएम का दावा है कि केरल में पिछले साढ़े चार साल में सब्जी उत्पादन दोगुना हो गया है और राज्य में कृषि के विकास के लिए ये कदम उठाया जा रहा है.

 

सब्जियों के दामMSPकेरल1 नवंबर

Recommended For You